भारत
यौन शोषण के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने और धर्मांतरण का दबाव बनाया, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
4 Oct 2023 11:52 AM IST

x
DEMO PIC
चुपके से वीडियो बना लिया।
रांची: एक आदिवासी महिला का यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो तैयार कर धर्म बदलने का दबाव डालने और वीडियो वायरल करने के आरोप में रांची पुलिस ने मो. नजीम आंसारी नामक एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना रांची जिले के खलारी प्रखंड के मैक्लुस्कीगंज की है। पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया था कि नजीम अंसारी (पिता यूसुफ अंसारी) ने कई तरह के प्रलोभन व झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। इस दौरान उसने चुपके से वीडियो बना लिया।
वीडियो को वायरल करने की बात कहते हुए धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाता रहा। इनकार करने पर उसने जान मारने की धमकी दी और अंततः अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





