भारत

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने चौंकाया, बीजेपी में गए

jantaserishta.com
4 May 2024 4:17 PM IST
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने चौंकाया, बीजेपी में गए
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि उनका अगला कदम क्या होगा, लेकिन आज इन कयासों पर विराम लग गया है. दरअसल, अरविंदर सिंह लवली आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. लवली के साथ ही कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, अमित मलिक, तीन बार के विधायक रहे नसीब सिंह और नीरज बैसोया ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है.

लोकसभा चुनाव से पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया था. उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और उम्मीदवार उदित राज, कन्हैया कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर लवली ने कहा था मैंने पहले भी स्पष्ट किया और मैंने अपने इस्तीफे की चिट्ठी में भी कहा था कि अगर मैं कहीं शामिल होना चाहता हूं तो मुझे एक लाइन का इस्तीफा लिखने से कौन रोक रहा था. मैंने इस्तीफे में कारण इसलिए लिखे कि शायद उन्हें दुरुस्त कर लिया जाए. जिस तरह से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है, उससे अगर पीड़ा ना होती तो क्यों पद छोड़ते. मुझे थोड़ी पार्टी से बाहर निकाला जा रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story