थाने पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश करने लगा शख्स, खुद पर डाला केरोसीन, फिर...

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा सदर थाने में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां पर संतोष कुमार सिंह नाम का शख्स थाने पहुंचा और अपने पर केरोसिन का तेल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश करने लगा. लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से शख्स को ऐसा करने से रोक लिया. शख्स ने पुलिस को बताया कि शिवनंदन प्रसाद मंडल इंटर स्कूल स्थित उसकी दुकान थी. जिसे स्कूल के प्राचार्य ने जेसीबी से तुड़वा दिया और दुकान में रखे सामान में आग लगवा दी. पीड़ित ने स्कूल के प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





