भारत

लड़की के घर पहुंचकर खुद को लगाई आग, फिर प्रेमी ने प्रेमिका को लगाया गले, उसके बाद...

jantaserishta.com
30 March 2022 4:48 PM IST
लड़की के घर पहुंचकर खुद को लगाई आग, फिर प्रेमी ने प्रेमिका को लगाया गले, उसके बाद...
x
धीरे-धीरे यह दोस्ती परवान चढ़ी और दोनों को प्यार हो गया.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेमी ने खुद को आग लगाकर प्रेमिका को गले लगा दिया. दोनों बुरी तरह झुलस गए. फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों मूक बधिर हैं और दोनों के बीच ऑनलाइन दोस्ती हुई. धीरे-धीरे यह दोस्ती परवान चढ़ी और दोनों को प्यार हो गया.

दरअसल, कानपुर के नौबस्ता में रहने वाले राम नारायण की मूकबधिर बेटी रचना की ऑनलाइन दोस्ती जयपुर के रहने विजय से हो गई. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन इधर कुछ दिनों से दोनों में कोई अनबन हो गई थी. आज सुबह विजय जयपुर से कानपुर आया और सीधे पेट्रोल डालकर रचना के घर में घुस गया.
कुछ देर दोनों में बातचीत हुई. उसके बाद विजय ने खुद को आग लगा ली. आग लगाने के बाद उसने रचना को भी गले से लगा लिया, जिससे वह जल गई. दोनों को जलते देख घर में हंगामा हुआ. चारों तरफ भीड़ लग गई. दोनों घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.
राम नारायण का कहना है कि दोनों के बीच बातचीत होती थी, आज सुबह वह (विजय) जयपुर से आया और आग लगा ली जबकि डीसीपी रवीना त्यागी का कहना है कि दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, लड़का काफी जला है, लड़की के पिता की तरफ से मिली तहरीर पर एफआईआर लिखी जा आ रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story