भारत

शराबी थाने पहुंचकर करने लगा हंगामा, पुलिस ने ऐसे निकाली हेकड़ी

jantaserishta.com
15 Oct 2021 9:08 AM IST
शराबी थाने पहुंचकर करने लगा हंगामा, पुलिस ने ऐसे निकाली हेकड़ी
x

DEMO PIC

जानिए पूरा मामला.

राघोपुर: वैशाली जिले के राघोपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को शराब के नशे में धुत एक शराबी को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया। पुलिस ने शराबी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह नशे में धुत होकर राघोपुर थाने पर हंगामा कर रहा था। गिरफ्तार शराबी रामपुर श्यामचंद पंचायत निवासी चंदेश्वर महतो है।

राघोपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पुष्पेंद्र ने बताया कि चंदेश्वर महतो बीते बुधवार को करीब दोपहर में शराब पीकर राघोपुर थाने पर अपने भाई के संबंध में शिकायत करने आया और बोला कि मेरा भाई मारपीट करता है। इसके बाद वह थाने में हंगामा करने लगा।
जब थाने में अल्कोहल जांच करने वाली मशीन से उसकी जांच की गई तो वह शराब के नशे में मिला। शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि व्यक्ति शराब पीकर मारपीट मामले में इससे पहले भी एक बार जेल जा चुका है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story