भारत

महंगाई पर आरबीआई के पेपर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र पर साधा निशाना

jantaserishta.com
24 Jun 2023 4:19 PM IST
महंगाई पर आरबीआई के पेपर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र पर साधा निशाना
x

फाइल फोटोः सोशल मीडिया

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का कहना है कि जनता अब कम खर्च कर रही है, जिस वजह से बिक्री में कमी आई है। इसी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को मुद्रास्फीति को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ''जब कांग्रेस पार्टी बोलती है कि महंगाई है, तो मोदी जी के मंत्रीगण कहते हैं कि महंगाई दिखती ही नहीं। जब जनता बोलती है कि महंगाई है। तो मोदी सरकार सप्लाई, मौसम और युद्ध, सबका बहाना बनाती है! अब तो भारत सरकार का आरबीआई खुद कह रहा है कि जानलेवा महंगाई के चलते जनता कम खर्च कर रही है, जिससे बिक्री घटी है और प्राइवेट निवेश पर बुरा असर पड़ा है। ये कुचक्र हमारी अर्थव्यवस्था के लिए घातक है। बताइये नरेंद्र मोदी जी, आप आरबीआई की इस रिपोर्ट पर क्या जवाब देंगे? अच्छे दिन का मतलब है नामुमकिन!'' कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी आरबीआई के उस पेपर के एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि मुद्रास्फीति व्यक्तिगत उपभोग व्यय को धीमा कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप कॉरपोरेट बिक्री में कमी आ रही है और क्षमता निर्माण में निजी निवेश में बाधा आ रही है।
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा के नेतृत्व वाली एक टीम द्वारा लिखे गए पेपर में उपभोक्ता खर्च को पुनर्जीवित करने और कॉरपोरेट राजस्व व लाभ को बढ़ावा देने के लिए मुद्रास्फीति को कम करने की जरूरत को भी अंडरलाइन किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story