भारत

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के बाद आया आरोपी, फिर की दिल दहला देने वाली वारदात

SHIDDHANT
22 April 2026 8:22 PM IST
शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के बाद आया आरोपी, फिर की दिल दहला देने वाली वारदात
x
IRS की बेटी की हत्या से हड़कंप
Delhi दिल्ली: अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस जघन्य वारदात का आरोपी राहुल, जो राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है, ने दिल्ली आने से पहले अपने गांव के पास एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया था।
अलवर पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दिल्ली पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में अलवर पहुंच चुकी हैं और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर लगातार दबिश दे रही हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अलवर में वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ ही घंटों में दिल्ली पहुंचकर अमर कॉलोनी स्थित एक हाई-सिक्योरिटी अपार्टमेंट में हत्या की घटना को अंजाम दिया। यह मामला और भी गंभीर इसलिए हो गया है क्योंकि आरोपी पहले उसी बिल्डिंग में काम कर चुका था, जिससे उसे सुरक्षा व्यवस्था और पासकोड सिस्टम की जानकारी थी।
पुलिस के अनुसार, जिस फ्लैट में हत्या हुई, वहां पहुंचने के लिए चार स्तर की सुरक्षा व्यवस्था थी—तीन
दरवाजे
पासकोड से और एक दरवाजा चाबी से खुलता था। आशंका है कि आरोपी को पासकोड के साथ-साथ स्पेयर चाबी की लोकेशन की भी जानकारी थी। जांच में अब तक जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह मामला और भी पेचीदा हो गया है।
परिजनों के अनुसार, वारदात के बाद जब वे घर पहुंचे तो युवती खून से लथपथ पाई गई। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस अब आरोपी के पूरे मूवमेंट, डिजिटल ट्रेल और संभावित मददगारों की भी जांच कर रही है। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर इस मामले को सुलझाने में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Next Story