भारत
MP Election 2023: प्रियंका के बाद राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में दस्तक
jantaserishta.com
27 Sept 2023 5:19 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं की आमद बढ़ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद अब राहुल गांधी भी राज्य के दौरे पर आने वाले हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की राज्य में गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर और जबलपुर में जनसभाओं को संबोधित कर चुकी हैं। अब, 30 सितंबर को राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकला आएंगे, जहां जन आक्रोश यात्रा में हिस्सा लेने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
राज्य में कांग्रेस सात स्थानों से जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। उनमें से एक यात्रा मालवा में विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकल रही है। यह यात्रा 30 सितंबर को कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में रहेगी और यहां राहुल गांधी यात्रा में शामिल होने के साथ जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
राज्य में भाजपा के साथ कांग्रेस के नेताओं की भी सक्रियता बढ़ रही है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम बड़े नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी दौरे कर रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह पहला दौरा है।
Tagsराहुल गांधीमध्य प्रदेश विधानसभा चुनावमध्य प्रदेशRahul GandhiMadhya Pradesh Assembly ElectionsMadhya Pradesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





