भारत

पीयूष जैन के बाद एक और इत्र कारोबारी के घर छापा, पहुंची विजिलेंस टीम

jantaserishta.com
24 Dec 2021 8:23 PM IST
पीयूष जैन के बाद एक और इत्र कारोबारी के घर छापा, पहुंची विजिलेंस टीम
x
बड़ी खबर

यूपी के कन्नौज में एक इत्र कारोबारी के घर जीएसटी की विजिलेंस टीम के छापे की खबर है. जानकारी के मुताबिक कन्नौज शहर के होली मोहल्ला स्थित बड़े इत्र कारोबारी रानू मिश्रा के घर और कारखानों में विजिलेंस टीम जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि रानू मिश्रा, पान मसाला और नमकीन बनाने वाली कंपनियों को इत्र कम्पाउंड की सप्लाई करते हैं. ऐसे में कानपुर के कारोबारी पीयूष जैन के बाद यह दूसरी कार्रवाई है.

वहीं दूसरी तरफ कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापा मारने के बाद विजिलेंस टीम कन्नौज पहुंची है. बताया जा रहा है कि इत्र कारोबारी पीयूष जैन के दो बेटों को लेकर टीम कन्नौज पहुंची है जहां वो गुरुवार को सील किए मकान का ताला खोलकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर चुकी है.
बता दें कि गुरुवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय यानी डीजीजीआई और आयकर विभाग की टीम ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर वाले घर पर छापा मारा था. इस दौरान अलमारियों में इतने पैसे मिले थे कि नोट गिनने की मशीनें बुलाई गईं. कुल आठ मशीनों के जरिए पैसे को गिना गया था.
शुरुआती आंकड़ा 150 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है और इस कैश को सुरक्षित ले जाने के लिए एक बड़े कंटेनर का इंतजाम कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर भी इस रेड की तस्वीरें वायरल हैं. हर तस्वीर में सिर्फ कैश ही कैश दिखाई पड़ रहा है.
आयकर विभाग की माने तो पीयूष जैन ने बड़े स्तर पर कर चोरी की है. इसी वजह से उनके कई ऑफिस, स्टोर और कोल्ड स्टोरेज पर अधिकारियों ने रेड मारी है. उनके घर से भी अलमारियों में भारी कैश बरामद हुआ है. उनके बेटे प्रत्यूष जैन से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story