भारत
हद है! जिंदा पत्नी का श्राद्ध कर पति ने रचाई दूसरी शादी, क्या है मामला?
jantaserishta.com
25 Oct 2024 12:49 PM IST

x
पति ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी अपलोड की.
कन्नौज: यूपी के कन्नौज में चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक पति ने दूसरी शादी करने के लिए पहली पत्नी के जिंदा रहते ही उसका श्राद्ध कर दिया. इतना ही नहीं पति ने सोशल मीडिया पर पत्नी के मरने से लेकर श्राद्ध और शांति पाठ की तस्वीरें भी अपलोड कर दीं. इन तस्वीरों में उसने लिखा था- "भगवान पूजा की आत्मा को शांति दे." पूजा उसकी पत्नी का नाम है.
दरअसल, पति-पत्नी में विवाद चल रहा था इसलिए पूजा अपने मायके में रह रही थी. पति की करतूत सोशल मीडिया के जरिए सामने आई तो पूजा ने न्याय की गुहार लगाई. वह कन्नौज एसपी के ऑफिस पहुंच गई. उसने दावा किया कि पति उसके दो बच्चों को जबरन अपने पास रखे हुए है. वह उनका अपहरण कर ले गया है.
मूल रूप से कानपुर के किदवई नगर की निवासी पूजा ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2009 में कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र के रहने वाले पवन पटेल से हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. करीब ढाई साल पहले पवन एक लड़की को भगाकर ले आया, जिसके बाद उससे विवाद हो गया. फिर वह अपने बच्चों के साथ मायके कानपुर चली आई, तभी से वहां रह रही है. इस बीच पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है और मुझे मरा हुआ साबित कर दिया है. इसके लिए उसने बाकायदा मेरी मौत की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी.
पूजा ने आगे बताया कि मेरे जिंदा रहते हुए ही पति पवन पटेल ने 23 जून 2023 को मेरा श्राद्ध कर दिया और उसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली. पूजा के मुताबिक, एक दिन सोशल मीडिया के जरिए मुझे जानकारी हुई कि पति ने मेरी फोटो डालकर मुझे मृत साबित कर दिया है. मेरी एक फोटो पर हार चढ़ा हुआ था और सामने दीपक-अगरबत्ती जल रही थी. फोटो पर लिखा था- भगवान पूजा की आत्मा को शांति दे. ऐसे में अब मैं पुलिस के पास आई हूं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





