
x
इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
पटना (आईएएनएस)| पटना रेलवे स्टेशन के टेलीविजन स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलाए जाने के एक महीने बाद, भागलपुर में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यहां एक एलईडी जन जागरूकता स्क्रीन पर अश्लील सामग्री दिखाई गई। सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। भागलपुर रेलवे स्टेशन के पास अंबेडकर चौक पर एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन है, जिसमें सोमवार को अश्लील सामग्री दिखाई दी।
बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और कुछ ने मोबाइल फोन पर मैसेज को कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। भागलपुर का जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और डिस्प्ले बोर्ड और संदेश को हटा दिया।
जांच में पता चला कि भागलपुर नगर निगम ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए जीवन जागृति सोसायटी को ठेका दिया था। इसने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के कुछ स्थानों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाए हैं।
एलईडी डिस्प्ले बोर्ड एक कंट्रोल रूम से संचालित होता है। सोसायटी के अध्यक्ष अजय कुमार ने दावा किया कि इसे कुछ लोगों ने हैक कर लिया। इसलिए, अश्लील संदेश स्क्रीन पर प्रदर्शित हुआ।
कोतवाली थाने के एसएचओ जवाहर प्रसाद यादव ने कहा, जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के आवेदन पर हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसे हैक किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। किसी को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इससे पहले 20 मार्च को पटना जंक्शन के एलईडी स्क्रीन पर एक अश्लील वीडियो चल गया था, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ।
Tagsपटना रेलवे स्टेशनपटनाभागलपुरभागलपुर रेलवे स्टेशनएलईडी डिस्प्लेPatna Railway StationPatnaBhagalpurBhagalpur Railway StationLED Display
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





