भारत
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने सैन्य मोर्चे पर मुंह की खाई, PAK का फर्जीवाड़ा उजागर, बेशर्मी देखिए…
jantaserishta.com
26 May 2025 11:55 AM IST

x
बेशर्मों थोड़ी तो शर्म करते...
नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर (Asim Munir) ने फील्ड मार्शल चुने जाने के बाद रविवार को उच्चस्तरीय डिनर का आयोजन किया था. इस डिनर पार्टी में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और बिलावल भुट्टो सहित राजनीति और सेना से जुड़े कई बड़े अधिकारी पहुंचे थे. इस बीच शहबाज शरीफ को गिफ्ट की गई एक तस्वीर पर अब विवाद हो गया है.
इस दौरान आसिम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक तस्वीर भेंट की. इस तस्वीर को हाल ही में भारत पर पाकिस्तान के हमले का बताकर उन्हें गिफ्ट किया गया. लेकिन यह तस्वीर असल में 2019 की है.
शहबाज शरीफ को दी गई पांच साल पुरानी यह तस्वीर चीन की मिलिट्री की है, जिसे कई बार इस्तेमाल किया गया है. लेकिन मुनीर ने इसे ऑपरेशन बुनयान के दौरान भारत पर हमले की तस्वीर बताया, जिसे लेकर अब वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं.
यह तस्वीर 18 अगस्त 2018 की है. चीन की सेना PLA के 74वें ग्रुप के तहत PHL-03 लंबी दूरी के रॉकेट सिस्टम के जरिए कई रॉकेट दागे गए. ये रॉकेट रात के समय दागे गए थे और यह तस्वीर चीन की इसी सैन्य कार्रवाई की है.
बता दें कि यह फोटो आसिम मुनीर की ओर से आयोजित किए गए डिनर के दौरान शहबाज शरीफ को भेंट की गई थी. इस डिनर पार्टी का आयोजन देश के राजनीतिक नेतृत्व और पाकिस्तान सेना की हौसलाअफजाई करते हुए दिया गया था.
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते रसातल तक पहुंचे हैं. भारत सरकार ने पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार ठहराया है. 7 मई को सरकार ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया, जिसके बाद पाकिस्तान ने संघर्ष को और बढ़ा दिया और पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में ड्रोन और मिसाइलों से सैन्य और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. लेकिन इसके बाद 10 मई को सीजफायर का ऐलान हो गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





