भारत

पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और संपन्नता के लिए प्रार्थना की,राज्यपाल ने गलतापीठ

jantaserishta.com
27 Nov 2023 3:51 PM IST
पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और संपन्नता के लिए प्रार्थना की,राज्यपाल ने गलतापीठ
x

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को गलतापीठ में भगवान श्रीनिवास, श्रीदेवी व भूदेवी के ब्रह्मोत्सव में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्रीनिवास का गुलाब और कमल पुष्प, पत्रों से भाव भरा अभिषेक किया।

राज्यपाल श्री मिश्र ने सुसज्जित पालकियों में विराजमान भगवान श्रीनिवास व भूदेवी-श्रीदेवी का विधि-विधान से वस्त्र, फल, नैवेद्य अर्पण कर आरती करते हुए देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इससे पहले गलता पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य ने वहां पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण उपस्थित रहे।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story