भारत

पत्नी की हत्या के बाद कटा सिर लेकर घूमता रहा पति, खौफनाक मंजर से दहशत

jantaserishta.com
4 Nov 2026 10:50 AM IST
पत्नी की हत्या के बाद कटा सिर लेकर घूमता रहा पति, खौफनाक मंजर से दहशत
x
खौफनाक खबर.
दक्षिण दिनाजपुर: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है. जिस महिला के साथ आरोपी ने जिंदगी बिताने की कसमें खाई थीं, उसी पत्नी की हत्या करने का उस पर आरोप है. वारदात के बाद का मंजर इतना भयावह था कि उसे देखकर स्थानीय लोग सहम गए. आरोपी पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमता रहा और फिर एक मंदिर पहुंचकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगा.
घटना बुधवार सुबह गंगारामपुर कस्बे के नारायणपुर इलाके (वार्ड नंबर 4) की है. मृतका की पहचान सीमा सरकार घोष के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम रिंटू घोष बताया गया है. आरोप है कि रिंटू ने धारदार हथियार से पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद वह उसका कटा सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमने लगा. अचानक सामने आए इस खौफनाक मंजर ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया.
घटना की सूचना मिलते ही गंगारामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला का शव बरामद किया और आरोपी पति रिंटू घोष को हिरासत में ले लिया. घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया गया है.
पुलिस शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को हत्या की संभावित वजह मानकर चल रही है. हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर घरेलू रिश्तों में बढ़ते हिंसक टकराव और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story