चीनी विदेश मंत्री के साथ बैठक के बाद बोले एस. जयशंकर- LAC पर स्थिति अभी 'वर्क इन प्रोग्रेस'

नई दिल्ली: चीन (China) के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर (EAM Dr S Jaishankar) ने कहा कि तीन घंटे की हमारी बातचीत हुई. इसमें हमने द्विपक्षीय मुद्दों समेत कई पहलू पर बात की. साथ ही LAC मामले को लेकर हमारी बातचीत हुई. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज शुक्रवार को चीन के अपने समकक्ष वांग यी (Wang Yi) से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच पूर्वी लद्दाख विवाद और यूक्रेन संकट से पैदा हुई भू-राजनीतिक उथल-पुथल समेत विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई.
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मुझे आश्वासन दिया कि वापस जाने के बाद इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में मेडिकल छात्रों की विशेष चिंताओं को भी समक्षा: चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर pic.twitter.com/B5WGErMmGm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





