भारत

शादी के बाद दुल्हन बोली- खुश करने चाचा और चाची मुझे तांत्रिक के पास भेजा करते थे, फिर...

jantaserishta.com
28 Jan 2022 9:08 AM IST
शादी के बाद दुल्हन बोली- खुश करने चाचा और चाची मुझे तांत्रिक के पास भेजा करते थे, फिर...
x
जानें पूरा मामला।

बाड़मेर: बाड़मेर जिले के महिला थाने में एक युवती ने एक तथाकथित तांत्रिक पर रेप करने का मामला दर्ज करवाया है. युवती का आरोप है कि तांत्रिक को खुश करने के लिए चाचा और चाची मुझे तांत्रिक के पास भेज देते थे. इसके बाद तांत्रिक मेरे साथ जबरदस्ती करता था. पीड़िता ने आरोप लगाया कि तांत्रिक और मेरे चाचा-चाची ने कई बार मेरा अबॉर्शन भी कराया है. फिलहाल, पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

पीड़ित का आरोप है कि उसके चाचा-चाची ने लाल बाबाजी नाम के व्यक्ति से उसका कई बार शारीरिक शोषण करवाया और उसका गर्भपात भी करवाया. पीड़िता के अनुसार, शादी से पूर्व उसके चाचा-चाची उसे अपने घर बुलाया करते थे. जहां लाल बाबाजी नाम का व्यक्ति भी आया-जाया करता था. इस दौरान वह मेरे साथ रेप करता था. साथ ही घटनाक्रम के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था.
पीड़िता का कहना है कि अब शादी के बाद जब उसे शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़ा तो उसने अपने पति को आपबीती सुनाई. इसके बाद महिला थाने में तथाकथित तांत्रिक और चाचा-चाची के खिलाफ मामला दर्ज कराया. उधर, पूरे प्रकरण को लेकर महिला थाना के सब इंस्पेक्टर किशनलाल ने बताया कि एक विवाहिता ने अपने चाचा-चाची और तांत्रिक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने पीड़िता के रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story