भारत

शादी के बाद दुल्‍हन ने दिया झटका, कह दी यह बात

jantaserishta.com
10 Jun 2022 5:18 PM IST
शादी के बाद दुल्‍हन ने दिया झटका, कह दी यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गोरखपुर: गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया। यहां पर एक लड़की ने शादी की सभी रश्मे पूरी होने के बाद जब विदाई का वक्त आया तब दूल्हे के सांवला होने पर नापसंद करते हुए साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए लड़की के पक्ष में फैसला दिया और शादी तोड़ दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार उरुवा क्षेत्र में खजनी थाना क्षेत्र से बारात आई थी। लड़की के पिता ने सभी बारातियों का खूब आवभगत किया। बाराती भी खूब जमकर नाचे और भोजन का लुत्फ उठाया। दूल्हा और दुल्हन के बीच जयमाल की रश्म हुई। चार बजे भोर तक पंडित जी ने विधि विधान से शादी करवाई। लेकिन दुल्हन के विदाई का जब समय आया तो दुल्हन ने दूल्हा को ना पसन्द कर दिया।
उसने दूल्हे के सांवला होने की बात कहते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया। वर पक्ष के लोग काफी देर तक मान मनौव्वल करते रहे। वर पक्ष ने 112 नम्बर पर फोन किया। पुलिस आई और दोनों पक्ष को थाने पर ले गई। जहां पर समझौते की बात चली लेकिन लड़की ससुराल जाने को राजी नहीं हुई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story