भारत

शादी के बाद दुल्हन ने तमंचे के साथ ससुराल में की एंट्री, की फायरिंग, देखें लाइव वीडियो

jantaserishta.com
20 May 2022 6:09 PM IST
शादी के बाद दुल्हन ने तमंचे के साथ ससुराल में की एंट्री, की फायरिंग, देखें लाइव वीडियो
x

आगरा: शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन का स्वागत सत्कार आपने तो कई बार देखा होगा, लेकिन यूपी के आगरा में जिस तरह से दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची और फिर उसने यहां जो किया, उसे देखकर लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली। दुल्हन के साथ उसका पति भी साथ में ही था। ससुराल की चौखट पर दुल्हन की इस हरकत पर उसके पति ने भी साथ दिया। दरअसल एक नई-नवेली दुल्हन शादी के बाद विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी। जैसे ही दुल्हन ससुराल की चौखट पर पहुंची तो उसके पति ने अपनी पत्नी से तमंचा चलवाया। दुल्हन ने भी तमंचा हाथ में लेकर शौक से दनादन फायरिंग की। इस बीच किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब कार्रवाई की बात कह रही है।

मामला खंदौली के नाऊ सराय का है। जानकारी के अनुसार सोढ़ी नाम के युवक की तीन दिन पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची तो प्रवेश से पहले दूल्हे ने अपनी पत्नी का घर में प्रवेश को यादगार बनाने के लिए उसने नया तरीका अपनाया। पति ने तमंचा मंगाया और नई नवेली दुल्हन के हाथ में थमा दिया। इसके बाद पति ने नई नवेली पत्नी से फायर करने को कहा, हालांकि पति ने फायरिंग के दौरान पत्नी का हाथ पकड़ रखा था। इसके बाद हवाई फायर किया। इसके बाद दुल्हन को घर में प्रवेश दिलाया गया। यहां घर की अन्य महिलाओं ने दुल्हन का रीति-रिवाज के अनुसार उसका प्रवेश कराया।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story