भारत

शादी के बाद दुल्हन बनी लुटेरी, लाखों के कैश-जेवर लेकर हुई फरार

Shantanu Roy
6 May 2024 11:39 AM GMT
शादी के बाद दुल्हन बनी लुटेरी, लाखों के कैश-जेवर लेकर हुई फरार
x
FIR दर्ज ...
हिसार। हरियाणा के हिसार की रहने वाली एक शातिर दुल्हन के खिलाफ हांसी में केस दर्ज हुआ है। महिला ने हांसी निवासी मनोज कुमार के साथ शादी की थी और उसके घर से सोने चांदी के जेवर व कैश लेकर भाग गई थी। बाद में उसे पता चला कि वह दो बार पहले भी शादी शुदा थी। सुष्मिता मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जो फिलहाल हिसार में रह रही है। पुलिस ने सुष्मिता सहित उसकी सहयोगी पायल आरती, अंजली के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। हांसी निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह दुकानदार है। वह अपनी शादी करवाने के लिए अपने रिश्तेदारों व बिचौलियों के संपर्क में था। इसी दौरान 8 नवंबर 2023 को उसकी हिसार की रहने वाली पायल, आरती व दिल्ली की रहने वाली अंजलि से मुलाकात हुई। उन्होंने मनोज को पूरा विश्वास दिलाया कि वे उसकी शादी एक अच्छी लड़की से करवा देंगी।
इस कार्य के बदले तीनों महिलाओं ने करीब 1 लाख 60 हजार रुपए खर्च करने की बात कही। मनोज ने बताया कि व उक्त महिलाओं की बातों में आ गया। इसके बाद पायल, आरती व अंजलि ने हिसार में सुष्मिता नामक लड़‌की दिखा दी। लड़की उसको पसन्द आ गई। इसके बाद 9 नवंबर 2023 को ही एक वेलफेयर ट्रस्ट में हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया। इसके बाद मनोज की पत्नी सुष्मिता करीब 20-25 दिन ही हांसी में उसके साथ रही थी। इसके बाद सुष्मिता हिसार में पायल व आरती से मिलने हिसार चली गई। उनमें कुछ बातचीत भी होती थी। इसके बाद मनोज को शक हुआ है कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखा हुआ है। मनोज ने कहा है कि शादी के कुछ दिन बाद उसको पता चला कि सुष्मिता पहले ही दो बार शादीशुदा है और एक लड़की भी है। मनोज का आरोप है कि पायल, आरती व अंजली ने उसके साथ शादी करवाने के नाम पर धोखाधड़ी की है।
उसके 1 लाख 60 हजार भी ऐंठ लिए हैं। जब मनोज ने पायल, आरती व अंजली से सुष्मिता पहले ही शादीशुदा होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे तो इसी प्रकार कमीशन लेकर लड़कियों की शादी करवाती हैं। मनोज ने बताया कि 7 दिसंबर को वह अपनी पत्नी सुष्मिता के साथ शाम करीब 6-7 बजे हुकमचन्द जैन पार्क में घूमने आया था। तब उसकी पत्नी वासरूम जाने का बहाना कर वहां से चली गई। मनोज ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने घर जाकर अपने परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने घर का सामान चेक किया तो सोने के गहने व नकदी चोरी हुई मिली। मनोज का आरोप है कि सुष्मिता ने हिसार की पायल, हिसार आरती उर्फ रीमो व दिल्ली की अंजली से मिलकर एक षड़यंत्र रचकर रुपए ठगे हैं व शादी के नाम पर धोखाधड़ी की है। मनोज ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कार्रवाई करवाने पर आरती, पायल व अंजलि ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story