भारत

लुधियाना ब्लास्ट के बाद पंजाब हाईकोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया

jantaserishta.com
23 Dec 2021 3:36 PM IST
लुधियाना ब्लास्ट के बाद पंजाब हाईकोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया
x

नई दिल्ली: पंजाब के लुधियाना स्थित कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर में ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट में अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 4 लोग जख्मी हैं. वॉशरूम में हुए धमाके की फिलहाल वजह पता नहीं लगी है. सीएम सन्नी शाम तक लुधियाना पहुंच रहे हैं. वहीं जांच के लिए NIA-NSG की टीमें भी लुधियाना भेजी जा रही हैं.

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हमले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई है. साथ ही पंजाब में कोर्ट परिसरों की सुरक्षा बढ़ाने का भी आदेश दिया है.
अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को शक है कि यह IED ब्लास्ट हो सकता है. शुरुआती तौर पर यह कहा जा रहा है कि धमाके में जिस शव के चिथड़े उड़े वह ही संदिग्ध हो सकता है. शक है कि वाशरूम में जब बम को असेंबल करने की कोशिश हुई होगी तब वह फट गया होगा. आगे की जांच फोरेंसिक की जांच करेगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story