लखीमपुर खीरी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के बाद पंजाब! पुलिस की गाड़ी ने लड़कियों को रौंदा, गुस्से में लोग

जालंधर: लखीमपुर खीरी, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के भोपाल के बाद अब पंजाब में गाड़ी चढ़ाने की घटना सामने आई है। पंजाब के जालंधर में सोमवार सुबह पुलिस की एक गाड़ी दो लड़कियों को रौंद गई, जिसमें एक की मौत हो गई और एक गंभीर है। इस घटना के विरोध में लोगों ने जालंधर-फगवाड़ा हाईवे जाम कर दिया है। इसके चलते पूरे शहर में भारी जाम है और अफरातफरी का आलम है। पंजाब पुलिस की इस गाड़ी को इंस्पेस्टर अमृत पाल सिंह चला रहे थे। घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। होशियारपुर जिले के रहने वाले अमृत पाल सिंह हरिके पट्टन थाने में तैनात थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





