भारत

कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, किया ट्वीट

jantaserishta.com
20 April 2022 2:10 PM IST
कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, किया ट्वीट
x

नई दिल्ली: पंजाब पुलिस बुधवार को कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पहुंची. इससे पहले पुलिस कुमार विश्वास के घर भी पहुंची थी. अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा, पंजाब पुलिस मेरे घर पहुँच चुकी है.

इससे पहले बुधवार सुबह पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर पहुंची. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी. एक समय मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान से अपील कर रहा हूं कि तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने को दे रहे हो, वो एक दिन पंजाब को भी धोखा देगा. देश मेरी चेतावनी याद रखे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story