भारत

पत्नी की हत्या कर पति ने छत में लगाई फांसी, दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

Admin2
12 Jun 2021 1:38 PM GMT
पत्नी की हत्या कर पति ने छत में लगाई फांसी, दोनों के बीच हुआ था झगड़ा
x
जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद पति ने अपने घर की छत में निकले रॉड से फांसी लगा कर खुद भी आत्महत्या कर ली। फांसी पर लटके व्यक्ति को देखकर ग्रामीणों ने हल्ला किया एवं इसकी सूचना टुंडी पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार पूर्णाडीह गांव के भगवान उर्फ लटलु साव (45 वर्ष) और उसकी पत्नी माला देवी (40 वर्ष) के बीच रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसके बाद दोनों सो गए। रात में लटलु उठा एवं बगल के कमरे में सो रहे छोटे बेटे के कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। उसके बाद कमरे में सोई पत्नी के चेहरे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी नृशंस हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या के बाद भगवान साव घर की छत पर निकले रॉड से रस्सी बांधकर फांसी पर लटक गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। गांव के एक बच्चे ने उधर से गुजरने के दौरान भगवान साव को फांसी में लटका देखा। उसने शोर मचा कर लोगों को जानकारी दी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो घर का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर देखा तो पत्नी माला देवी लहुलुहान स्थिति में मृत पड़ी थी। भगवान साव ने अपनी पत्नी पर इस कदर क्रूरता से प्रहार किया था कि उसकी पहचान भी मुश्किल थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने टुंडी पुलिस को दी।

अवर निरीक्षण विकास यादव, हेमंत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं लाश को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा। थानेदार संतोष कुमार सिंह के अनुसार भगवान साव सनकी किस्म का आदमी था। अक्सर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था। यही मामूली झगड़ा आज दौनों की मौत का कारण बन गया। भगवान साव के तीन पुत्र हैं। दो बाहर काम करते हैं। छोटा बेटा घटना के वक्त घर में था, उसके कमरे में बाहर से ताला जड़ा था। सूचना मिलने पर पूर्णाडीह मुखिया माया देवी, भाजपा नेता गोपाल पांडेय भी पहुंचे।

Next Story