x
छग
भोजपुर। भोजपुर। भोजपुर में ससुराल वालों पर बहू की हत्या कर शव जलाने का आरोप है। मायके वालों ने बताया कि 'ससुराल वालों ने दहेज में गाड़ी और सोने की चेन मांगी थी। हम नहीं दे पा रहे थे। इसके साथ ही शादी को 7 साल को चुके थे, लेकिन बेटी को बच्चे नहीं हो रहे थे। इन दोनों बातों को लेकर वो उसे पसंद नहीं करते थे।' मृतका धोबहां थाना क्षेत्र के कड़ारी गांव के सरोज यादव की पत्नी पार्वती देवी है। ससुराल वालों ने बुधवार की सुबह मायके वालों को जानकारी दी कि पार्वती को करंट लग गया है, उसकी स्थिति गंभीर है। मायके वालों का घर पार्वती के घर से 5 किमी की दूरी पर है। मायके वाले पहुंचे तो ससुराल वालों ने कहा, 'पार्वती की मौत हो गई है। हम लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।'
पुलिस जब ससुराल वालों की बताई जगह पर पहुंची तो डोम राजा ने कहा कि यहां 10 दिन से कोई लाश नहीं जली। पुलिस की जांच में भी एक दिन पहले लाश जलाने जैसी बात सामने नहीं आई। वहीं, दूसरी तरफ घर में जिस जगह पार्वती को करंट लगा है। वहां एक भी इलेक्ट्रिक बोर्ड नहीं है। एक बल्ब लगा है जो 8 फीट की ऊंचाई पर है, तार भी कटा नहीं है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। ससुर से पूछताछ की जा रही है। बाकी ससुराल वाले फरार हैं। घटना धोबहां थाना क्षेत्र के कड़ारी गांव की है। पार्वती देवी के भाई विकेश कुमार ने बताया कि 'शादी में 7 लाख रुपए दहेज दिया था। इसके बाद वे लोग गाड़ी और सोने की चेन की डिमांड करने लगे। पार्वती के साथ मारपीट भी की जाती थी। बुधवार को सरोज यादव ने कॉल कर कहा कि पार्वती को करंट लग गया है, बहुत इमरजेंसी है। उसके बाद मैं पहुंचा। उन लोगों ने कहा कि तुम्हारी बहन अब नहीं रही, लाश जला दी है। सरोज के पिता, मां और भाई सभी ने मिलकर हत्या की है।'
पति सरोज यादव ने पार्वती के भाई को बताया था कि 'पार्वती किचन में काम कर रही थी। तभी उसे करंट लगा है। किचन घर के ऊपर वाले हिस्से में है। वहां पर कोई नहीं था। हम लोग नीचे थे।' मृतका के भाई ने पति सरोज, उसके पिता, मां, भाई, भाभी और अन्य लोगों पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। धोबहां थानाध्यक्ष ने बताया, 'महिला के पति के अनुसार उसकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी थी, जब तक हम लोगों को पता चला तब तक काफी देर हो गई थी। पार्वती की मौत के बाद हम लोग काफी डर गए थे। इसी वजह से महुली घाट पर दाहसंस्कार कर दिया था। मौके पर उसे ले जाया गया था, उसने जगह दिखाकर कहा था इसी जगह दाह संस्कार किया।' 'पार्वती देवी के पिता जालिम यादव ने उसके पति सरोज यादव, ससुर केवल यादव, सास झाझो देवी, दो देवर संतोष यादव, हरेंद्र समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पता लगाया जा रहा कि लाश कहां जलाई गई है।'
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Shantanu Roy
Next Story