भारत
बाप रे...गर्लफ्रेंड को मारकर लाश 7 टुकड़ों में काट दी, उसके बाद...
jantaserishta.com
22 Aug 2025 4:51 PM IST

x
जानें पूरी स्टोरी.
झांसी: यूपी में झांसी के किशोरपुरा गांव में कुएं के अंदर बोरे में मिली सिर-पैर कटी महिला की लाश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शादी का दबाव बनाने पर महिला की बेरहमी से हत्याकर दी गई थी। पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने भतीजे और एक साथी के साथ मिलकर महिला का पहले गला दबाकर हत्या की। इसके बाद फरसे से उसके सात टुकड़े किए। तीन बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिए और चार रेवन नदी में फेंक दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान व उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साथी की तलाश जारी है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तफ्तीश के दौरान पता चला कि महिला मप्र के गांव मैलवारा टीकमगढ़ की रचना यादव है। रचना शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे। शादी के पांच साल बाद विवाद होने पर वह मायके आ गई और दूसरी शादी महेवा के शिवराज से कर ली। यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला और रचना ने शिवराज व उसके परिवार पर मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे की पैरवी में पूर्व प्रधान संजय पटेल मदद कर रहा था। इसी दौरान दोनों में प्रेम-संबंध हो गए।
रचना संजय से रुपयों की मांग करते हुए शादी करने का दबाव भी बनाने लगी। संजय शादी के लिए तैयार नहीं था। इस पर रचना को रास्ते से हटाने के लिए भतीजे संदीप पटेल और गरौठा निवासी प्रदीप अहिरवार संग उसकी हत्या करने की साजिश रची। 9/10 अगस्त की दरमियानी रात संजय, संदीप और प्रदीप रचना को कार से लाए और उसी में ही गला दबा हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए फरसे से उसके सात टुकड़े कर तीन टुकड़ों को कुएं में फेंका और अन्य टुकड़ों को रेवन नदी में फेंक दिए।
हत्याकांड का खुलासा के लिए आठ टीमें लगी थी। इन टीमों ने कड़ी से कड़ी जोड़ी। इसके बाद युवती की शिनाख्त को लेकर 10 पुलिस टीमें लगाई गईं। लाश की शिनाख्त करते हुए पुलिस जब रचना के घर मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ पहुंची तो उसके भाई ने रचना की शिनाख्त की। भाई ने बताया कि संजय ने फोन पर कहा था कि तेरी बहन को मार डाला है। भाई के बयान पर पुलिस संजय तक पहुंची और उसे व उसके भतीजे को उठाकर पूछताछ की। पूछताछ पर दोनों ने वारदात बयां कर दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





