भारत
नक्सलियों ने अपहरण के बाद शख्स की हत्या कर शव जंगल में फेंका
jantaserishta.com
2 Feb 2025 2:01 PM IST

x
नक्सलियों ने दिखाई क्रूरता.
चतरा: झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने रविवार को विष्णु साव नामक एक शख्स का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी। उनका शव लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के पास जंगल से बरामद किया गया है।
वारदात को लेकर इलाके में दहशत है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची है। बताया गया कि लेंबुआ गांव के रहने वाले विष्णु साव की पहचान इलाके में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में थी। वह आजीविका के लिए खेती और पशुपालन से जुड़े थे। रविवार की सुबह वह मवेशियों को लेकर जंगल जा रहे थे, तब नक्सलियों के एक हथियारबंद दस्ते ने उनका अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। कुछ घंटों बाद उनका शव जंगल में पड़े होने की सूचना मिली। हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुलिस की मुखबिरी करने के संदेह में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
सूचना मिलते ही चतरा के एसपी विकास पांडेय, चतरा के एसडीपीओ संदीप सुमन और टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया है। चतरा जिले में पिछले दो वर्षों से पुलिस और सुरक्षाबलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।
अक्टूबर, 2024 में चतरा जिले के गनियातोरी जंगल में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के सब जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और ईश्वर को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। बीते छह महीने के दौरान जिले में कई नक्सली गिरफ्तार भी किए गए हैं। पुलिस की लगातार दबिश से नक्सली बौखलाए हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





