भारत

जदयू के बाद राजद भी नागालैंड में लड़ेगी चुनाव

jantaserishta.com
19 Jan 2023 11:36 AM IST
जदयू के बाद राजद भी नागालैंड में लड़ेगी चुनाव
x

फाइल फोटो

पटना (आईएएनएस)| बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) तो ऐसे पहले भी नागालैंड विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेते रही है, लेकिन अब उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की महत्वकांक्षा भी राष्ट्रीय पार्टी बनने की हो गई है। यही कारण माना जा रहा है कि राजद ने भी नागालैंड विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। जदयू 2014 में नागालैंड विधानसभा चुनाव में 14 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमे से एक सीट पर जीत हासिल की थी। उस चुनाव में पांच ऐसी सीट थी जिसपर जदयू के प्रत्याशी का प्रदर्शन अच्छा था। ऐसे में जदयू ने नागालैंड चुनाव में फिर से हाथ आजमाने की तैयारी शुरू कर दी है।
ऐसे भी जदयू राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता हासिल करने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। जदयू के एक नेता कहते हैं कि नागालैंड में जदयू पूरी मजबूती से चुनाव लडेगी। पहले भी जदयू वहां चुनाव लड़ चुकी है।
इधर, बिहार में जदयू की सहयोगी राजद ने भी नागालैंड विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने का फैसला किया है। राजद के महासचिव श्याम रजक कहते हैं कि राजद वहां अधिकतम 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।
उन्होंने कहा कि हाल ही नागालैंड राजद का एक प्रतिनिधिमंडल पटना आकर तेजस्वी यादव से मुलाकात मिला था। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक टीम नागालैंड भी जाएगी।
बुधवार को निर्वाचन आयोग ने नागालैंड विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। 27 फरवरी को यहां मतदान होना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story