भारत

बंगाल में विसर्जन के बाद उपद्रवियों ने की बमबारी, वाहनों में तोड़फोड़, देखें वीडियो

jantaserishta.com
17 Oct 2021 10:19 AM IST
बंगाल में विसर्जन के बाद उपद्रवियों ने की बमबारी, वाहनों में तोड़फोड़, देखें वीडियो
x

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दुर्गापुर (Durgapur) से बड़ी वारदात सामने आई है. यहां शनिवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन (Immersion of Durga idol) कर घर लौट रही भीड़ पर एक अज्ञात समूह ने देशी बम (Bomb) से हमला कर दिया गया. बम की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद लोगों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई. यह हमला उस वक्त हुआ जब दुर्गापुर के अन्नपूर्णा इलाके में लोग दुर्गा विसर्जन करके लौट रहे थे. हमलावर हमला करके मौके से फरार हो गए.

घटना दुर्गापुर के अन्नपूर्णा नगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो मोहल्लों के बीच आपसी झड़प और मारपीट की घटना घटी है. दोनों पक्षों पर एक-दूसरे पर पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप है. इससे इलाके में भारी तनाव फैल गया. दुर्गापुर थाने की भारी पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है.


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा. एसीपी ध्रुबज्योति मुखर्जी का कहना है कि इस हमले में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज करवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. सभी फरार हैं. उन्हें चिह्नित करने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं. जल्द ही गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों गुटों में झगड़ा शराब भुगतान को लेकर हुआ था. बताया जा रहा है कि एक गुट दुर्गा विसर्जन के बाद लौट रहा था, इसी बीच दूसरा गुट आया और शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगा. इसी बात को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और मारपीट शुरू हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दूसरे गुट ने बम से हमला कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. हालांकि, पुलिस किसी भी तरह की बमबाजी से इंकार कर रही है. हालांकि पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story