भारत

मां को सूचना देकर की प्रेमिका की हत्या, पूरी स्टोरी हैरान कर देगी

jantaserishta.com
29 Dec 2022 10:29 AM IST
मां को सूचना देकर की प्रेमिका की हत्या, पूरी स्टोरी हैरान कर देगी
x
ऑडियो क्लिप बरामद किया है।
मेरठ (उप्र) (आईएएनएस)| एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। उसने हत्या से ठीक पहले अपनी मां से कहा, "मैं अपने प्यार को मारने जा रहा हूं, मेरा इंतजार मत करो।"
मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसके कब्जे से कथित ऑडियो क्लिप बरामद किया है।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 23 दिसंबर को हुई थी और यह मामला एक दिन बाद सामने आया, जब पीड़िता का शव उसके किराए के मकान में उसके मकान मालिक को पड़ा मिला।
आरोपी शिव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिव सिंह आठ महीनों से किसी सोनिया नाम की युवती के साथ रिश्ते में था। सोनिया शिवपुरी इलाके में किराए के मकान में रहती थी और जीविका चलाने के लिए मूर्तियां बनाती थी।
हाल ही में एक अन्य युवक के साथ उसकी दोस्ती के बारे में पता चला तो शिव सिंह नाराज हो गया और सोनिया को मौत के घाट उतार दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story