यहां कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों के मन में है कई सवाल, हर तरफ मचा है बवाल, अब तक नहीं सुना होगा ऐसा मामला

मुंबई:- कोरोना को मात देने के लिए सरकार लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रही है। इस अपील का असर भी दिख रहा है। इसी का फायदा कुछ बहरूपिया भी उठा रहे हैं और टीकाकरण के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला मुंबई के कांदिवली इलाके में सामने आया है। यहां के हीरानंदानी हेरिटेज सोसाइटी में बीते दिनों लगे कैम्प में 400 लोगों का टीकाकारण किया गया, लेकिन टीके के बाद जारी सर्टिफिकेट से वैक्सीनेशन संदेह के घेरे में आ गया है। अब लोग यह जानने में जुटे हैं कि वाकई उन्हें कोरोना का टीका लगा है या फिर कुछ और। लोगों ने स्थानीय कांदिवली पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





