भारत

विशेष वीजा मिलने के बाद 223 पाकिस्तानी हिंदुओं ने हरिद्वार में पूर्वजों की अस्थियों को किया विसर्जित

jantaserishta.com
5 May 2024 2:23 PM IST
विशेष वीजा मिलने के बाद 223 पाकिस्तानी हिंदुओं ने हरिद्वार में पूर्वजों की अस्थियों को किया विसर्जित
x
हरिद्वार: पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आए 223 पाकिस्तानी हिंदुओं ने रविवार को हर की पौड़ी हरिद्वार में अपने पूर्वजों की अस्थियों को पूरे विधि विधान से गंगा में विसर्जित किया।
पाकिस्तान से आने वाले हिंदू श्रद्धालु सालों से अपने परिजनों की अस्थियों को रखे हुए थे। रविवार को गंगा में अस्थियां विसर्जित होने के बाद उनके पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति हो गई। हिंदू धर्म में शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि गंगा में अस्थि विसर्जन होने के बाद ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। भारत सरकार की ओर से विशेष वीजा मिलने के बाद भारत आने वाले इन श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों के दर्शन किए, अयोध्या में प्रभु श्री राम का दर्शन करना इनके लिए बड़े सौभाग्य की बात रही।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाते हुए इन लोगों ने कहा कि हमें पाकिस्तान से हिंदुस्तान आने में काफी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी हमें वीजा लेने में होती है। उन्होंने भारत सरकार से तय समय में वीजा दिलाने की गुहार लगाई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story