भारत

फ्लाइट के बाद अब ट्रेन में भी पेशाब कांड, युवक पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
6 Oct 2023 11:34 AM IST
फ्लाइट के बाद अब ट्रेन में भी पेशाब कांड, युवक पहुंचा सलाखों के पीछे
x
रिटायर वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर पेशाब.
झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी के पास चलती ट्रेन में बुधवार रात हड़कंप मच गया जब नशे में धुत युवक ने बीएचयू के रिटायर वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर पेशाब कर दी। उसकी इस करतूत पर रोकने पर प्रयास किया पर वह नहीं माना। झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मध्य प्रदेश के हरपालपुर निवासी डॉ. जीएन खरे और उनकी 60 वर्षीय पत्नी उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रहे थे। दोनों कोच बी-3 की लोअर बर्थ 57 व 60 पर सवार थे। इसी डिब्बे की साइड लोअर बर्थ पर कुतुब विहार साउथ-वेस्ट दिल्ली का रितेश भी सवार था, वह महोबा से हजरत निजामुद्दीन जा रहा था। ट्रेन झांसी पहुंचने वाली थी, इसी दौरान नशे में धुत रितेश सीट से उठा और बुजुर्ग दंपति पर पेशाब करने लगा। विरोध करने पर भी वह नहीं माना।
दंपति ने शोर मचाया और टीटीई से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्टेशन आने के बाद यात्रियों ने हो-हल्ला किया तो आरपीएफ और जीआरपी के जवान आए और रितेश को धर-दबोचा। आरपीएफ इंस्पेक्टर रवींद्र कौशिक के मुताबिक आरोपी को पकड़ लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story