भारत
Bharat Jodo Nyay Yatra: पांच दिन के विश्राम के बाद राहुल गांधी की यात्रा आज फिर होगी शुरू
jantaserishta.com
2 March 2024 10:36 AM IST

x
Bharat Jodo Nyay Yatra: पांच दिन के विश्राम के बाद राहुल गांधी की यात्रा आज फिर होगी शुरू
नई दिल्ली: पांच दिन के विश्राम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज फिर शुरू होगी। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बताया कि 26 फरवरी से 1 मार्च तक विश्राम था। आज दोपहर 2 बजे राजस्थान के धौलपुर से यात्रा फिर शुरू हाेगी। 3 बजे यात्रा मुरैना प्रवेश करेगी। 5 मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे, 6 मार्च रात तक यात्रा मध्य प्रदेश में रुकेगी। 7 मार्च को बांसवाड़ा में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 7, 8 और 9 मार्च को गुजरात में यात्रा होगी।
जयराम रमेश ने बताया कि शनिवार को राजस्थान के धौलपुर से 2 बजे यात्रा शुरू होगी और 3 बजे मुरैना में प्रवेश करेगी। उसके बाद मुरैना, ग्वालियर शिवपुरी, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम होते हुए 6 मार्च तक मध्यप्रदेश में रहेगी। उसके बाद बांसवाड़ा में राहुल गांधी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि 5 मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। इससे पहले भी नवंबर 2022 में उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन किए थे। मध्य प्रदेश के बाद 7, 8, 9 को मार्च को यात्रा गुजरात में रुकेगी। अभी तक यह यात्रा बिहार, उत्तर प्रदेश से होते हुए राजस्थान पहुंची है और अब मध्यप्रदेश में दाखिल होगी। राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान इंडिया अलायंस के साथ जिन पार्टियों के साथ सीटों के बंटवारे पर सहमति बन रही है, उन पार्टियों के प्रमुख भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
Tagsराहुल गांधीकांग्रेसभारत जोड़ो न्याय यात्राराजनीतिRahul GandhiCongressBharat Jodo Nyay YatraPolitics
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





