भारत

पिता की मौत होने के बाद बेटी ने मांगी हिस्से की संपत्ति, हुई हत्या

Nilmani Pal
19 May 2025 6:36 AM IST
पिता की मौत होने के बाद बेटी ने मांगी हिस्से की संपत्ति, हुई हत्या
x
पढ़े पूरी खबर

ओडिशा। घटना बामरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदपुर गांव की है। यहां एक महिला मीना साहू की कथित रूप से उसके छोटे भाई गोलक साहू और बड़ी बहन पुष्पांजलि साहू ने मिलकर हत्या कर दी। मीना अपने पिता के निधन के बाद होने वाले एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने घर लौटी थी। इसी दौरान संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई-बहन के बीच तीखा विवाद हो गया। जब मीना ने अपनी हिस्सेदारी की मांग की, तो उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

संबलपुर के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गोविंदपुर में मीना साहू की हत्या पारिवारिक संपत्ति विवाद का परिणाम प्रतीत हो रही है। छोटे भाई और बड़ी बहन ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

एक और रेडाखोल की घटना को लेकर उन्होंने बताया कि बदाल प्रधान शराब का आदी था और अक्सर अपनी मां और बहनों से मारपीट करता था। 15 मई को उसकी मां, छोटे भाई और तीन बहनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के पास ही दफना दिया।

Next Story
null