भारत

विदाई के बाद ट्रैक्टर से दुल्हन घर लाया दूल्हा

Shantanu Roy
2 Dec 2023 3:42 PM IST
विदाई के बाद ट्रैक्टर से दुल्हन घर लाया दूल्हा
x

कैथल। जिले के गुहणा गांव में दूल्हे संजू रूहल ने एक अनूठी पहल की शुरूआत की। शुक्रवार को उसकी शादी थी और विदाई के बाद संजू अपनी दुल्हन मोनिका को सजे-धजे ट्रैक्टर में बैठाकर अपने घर लाया । इस दौरान उसने बताया कि वह एक किसान का बेटा है और इस नाते उसने अपनी धर्मपत्नी मोनिका को ट्रैक्टर से अपने घर लाने का निर्णय लिया था।

उसने बताया कि इस समय युवाओं में बड़ी और महंगी गाड़ियों को सजाकर दुल्हन लाने का शौक रहता है, लेकिन किसान के लिए उसका ट्रैक्टर ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है इसलिए उसने इसे सजाया था।संजू ने कहा कि जिस ट्रैक्टर से किसान अपने खेतों का सारा काम करता है इसलिए ही वह उसके लिए जहाज के सामान है। उसने बताया कि वह और उसकी पत्नी मोनिका स्नातक पास हैं और उन्होंने किसान परिवाराें की भलाई के लिए ही इस पहल का निर्णय लिया।

Next Story