भारत

फेक IPS के बाद अब फर्जी दारोगा चर्चा में, जानिए कैसे पकड़ा गया?

jantaserishta.com
29 Oct 2024 12:28 PM IST
फेक IPS के बाद अब फर्जी दारोगा चर्चा में, जानिए कैसे पकड़ा गया?
x
खबर पढ़ चौंक जाएंगे आप.
पटना: पटना के रामकृष्ण नगर में एक नकली दारोगा को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा है। विपिन पासवान नाम का ये शख्स पिछले छह महीने से फर्जी पुलिस वाला बनकर लोगों को धमका रहा था और उनसे पैसे ऐंठ रहा था। रविवार को जब वो फिर से वसूली करने पहुंचा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया। विपिन पासवान दरभंगा का रहने वाला है। वो कई बार बिहार पुलिस की परीक्षा में फ़ेल हो चुका था। इसलिए उसने नकली दारोगा बनकर लोगों को डराने और उनसे पैसे कमाने का तरीका अपनाया।
विपिन पासवान ने जक्कनपुर से पुलिस की वर्दी सिलवाई थी और अपनी बाइक पर पुलिस का स्टीकर भी लगा रखा था। वो खुद को ADG ऑफिस का कर्मचारी बताता था और लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा भी देता था। रविवार को जब विपिन रामकृष्ण नगर में लोगों से पैसे वसूल रहा था, तभी वहां के दुकानदारों और लोगों ने उसे शक होने पर घेर लिया और पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विपिन को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस ने उसके पास से पुलिस की वर्दी, नकली आईडी कार्ड और एक रॉयल एनफील्ड बाइक बरामद की है।
रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी अवध किशोर सिंह ने बताया कि विपिन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वो कई बार पुलिस की परीक्षा में फ़ेल हो चुका था और इसीलिए उसने ये सब किया। पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story