भारत

दुष्कर्म की कोशिश: दोस्त के साथ मिलकर बहन की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 April 2024 5:44 PM IST
दुष्कर्म की कोशिश: दोस्त के साथ मिलकर बहन की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

लड़की के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई।
रांची: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र में एक लड़की से उसके मौसेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया गया कि बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत गोरडीहा के रहने वाले दोनों युवक 30 मार्च को बसंतराय में अपनी मौसेरी बहन के घर आए। देर रात जब घर वाले सो गए तो दोनों लड़की को बहला-फुसलाकर खलिहान की तरफ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। लड़की ने विरोध किया तो गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव खलिहान में पुआल के बीच छिपा दिया। सुबह होते ही दोनों वहां से भाग निकले। अगले दिन लड़की का शव पुआल के बीच बरामद किया गया।
लड़की के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसडीपीओ की अगुवाई में एसआईटी गठित की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story