भारत
बच्चों की जल्दी छुट्टी कर ट्यूशन टीचर ने छात्रा से की दरिंदगी की कोशिश...सलाखों के पीछे पहुंचा
jantaserishta.com
24 Jan 2026 9:14 AM IST

x
जांच जारी.
बिजनौर: यूपी के बिजनौर से शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां दसवीं क्लास में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा के साथ ट्यूशन टीचर ने रेप का प्रयास किया. इस दौरान छात्रा ने शोर मचा दिया. आवाज सुनते ही छात्रा की बड़ी बहन मौके पर आ गई, जिसके बाद आरोपी टीचर मौके से भाग निकला. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
परिजनों के अनुसार, स्कूल से लौटने के बाद आरोपी टीचर नियमित रूप से छात्रा के घर ट्यूशन पढ़ाने आता था. आमतौर पर गांव के अन्य बच्चे भी साथ में पढ़ते थे. आरोप है कि ट्यूशन के बाद आरोपी ने अन्य बच्चों को घर भेज दिया और छात्रा को अकेले रोक लिया.
इसके बाद उसने दरवाजा बंद कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और रेप का प्रयास किया. टीचर की हरकत का विरोध करते हुए छात्रा ने जोर-जोर से शोर मचाया. चीख-पुकार सुनकर उसकी बड़ी बहन तुरंत कमरे में पहुंची और छोटी बहन को आरोपी के चंगुल से बचा लिया.
इस दौरान आरोपी टीचर ने दोनों बहनों को धक्का दिया और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद परिवार सदमे में है. इसके बाद परिजन तत्काल पीड़ित छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई.
छात्रा के पिता की तहरीर पर थाना शिवालाकलां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. थाना शिवालाकलां पुलिस ने कहा कि वांछित आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





