भारत
अब 40 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू
jantaserishta.com
18 July 2025 11:17 AM IST

x
मचा हड़कंप.
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के 40 से अधिक निजी स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ईमेल के जरिए मिली है। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के जिन 40 से अधिक स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें आरआर नगर, केंगेरी और अन्य इलाकों के स्कूल शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसरों की तलाशी शुरू की। अभी तक किसी भी स्कूल में विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये धमकी भरे ईमेल शुक्रवार सुबह भेजे गए हैं। बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए और बम निरोधक दस्तों के साथ मिलकर सभी प्रभावित स्कूलों की जांच शुरू की। पुलिस अब इन ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अभिभावकों को परिसर में प्रवेश की अनुमति सख्त नियमों के तहत दी जा रही है। शुक्रवार (18 जुलाई) को इसी तरह की घटना दिल्ली से सामने आई, जहां 20 से अधिक स्कूलों को बम धमकी भरे ईमेल मिले।
दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और बम निरोधक दस्तों, अग्निशमन विभाग और अन्य आपातकालीन टीमों को स्कूलों में भेजा। जांच में पाया गया कि इन ईमेल का समय और भाषा लगभग एक जैसी है, जिससे संदेह है कि यह सुनियोजित तरीके से दहशत फैलाने की कोशिश हो सकती है।
दिल्ली के स्कूलों में भी अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है। छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और स्कूल परिसरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस इन धमकियों के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। बेंगलुरु और दिल्ली दोनों जगह स्थिति नियंत्रण में है। जांच पूरी होने तक स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
Tagsदिल्ली के बाद बेंगलुरु के 40 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकीबेंगलुरुस्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकीAfter Delhi 40 schools in Bangalore received bomb threatsBangalore schools received bomb threats
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





