भारत
सावधान! बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पूरे राज्य में अलर्ट, 10 KM का इलाका सर्विलांस जोन घोषित
jantaserishta.com
9 Feb 2025 2:43 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मुर्गों और अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
रांची: रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित वेटनरी कॉलेज के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू से चाइनीज नस्ल वाली गिनी फाउल पक्षियों की मौत के बाद पशुपालन निदेशालय ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। इस पोल्ट्री फॉर्म के दस किलोमीटर दायरे के इलाके को सर्विलांस क्षेत्र घोषित किया गया है, जबकि एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गों और अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पूरे राज्य में असाधारण रूप से पक्षियों की मौत होने पर इसकी सूचना राज्य मुख्यालय को तुरंत देने का निर्देश दिया गया है। वेटनरी कॉलेज के जिस पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है, वहां काम करने वाली दो महिलाओं को एहतियाती तौर पर आइसोलेशन में रखा गया है। इन दोनों के भी सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। फॉर्म में जिन बर्तनों में पक्षियों का खाना दिया जाता था और जिन प्लेटफॉर्म पर पक्षी बैठते थे, उन्हें जला दिया गया है।
पशुपालन निदेशक किरण पासी ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को वेटनरी कॉलेज प्रक्षेत्र में बची हुई मुर्गियों को मारने और निष्पादित करने का निर्देश दिया है। इस फॉर्म में कुछ दिन पहले गिनी फाउल प्रजाति की 150 मुर्गियां मर गई थीं। इनके सैंपल भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में जांच के लिए भेजे गए थे। 7 फरवरी को आई जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद पशुपालन एवं स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
रविवार को विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने प्रभावित फार्म का दौरा किया और बर्ड फ्लू का प्रसार रोकने के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली। इधर, राज्य भर में एक हजार से ज्यादा पक्षियों के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित उच्चस्तरीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। दूसरे राज्यों से आने वाले पोल्ट्री प्रोडक्ट और प्रवासी पक्षियों पर निगरानी के लिए सभी जिलों के पशुपालन पदाधिकारियों को अलर्ट किया गया है। साहिबगंज के उधवा स्थित पक्षी अभयारण्य में भी प्रवासी पक्षियों के स्वाब और स्टूल के सैंपल लिए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





