भारत

यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने वोट डालने के बाद लोगों से की मतदान की अपील

jantaserishta.com
20 May 2024 11:54 AM IST
यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने वोट डालने के बाद लोगों से की मतदान की अपील
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अपनी पत्नी और बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की।
उन्होंने कहा, “मैं प्रदेश के पांचवें चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान करें।“ लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के तहत प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग जारी है। इनमें रायबरेली, अमेठी, लखनऊ के अलावा मोहनलालगंज, हमीरपुर, जालौन, झांसी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, फैजाबाद, बाराबंकी, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं, जिनमें से 39 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। पांचवें, छठे और सातवें चरण में शेष 41 सीटों पर मतदान होगा। पांचवें चरण में 20 मई को 14 सीट और 25 मई को छठे चरण में भी 14 सीट पर मतदान होगा। शेष तेरह सीटों पर 1 जून को अंतिम चरण में मतदान होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story