भारत
वोट डालने के बाद पप्पू यादव ने कहा, जात-पात, धर्म-मजहब की राजनीति समाप्त करेगा परिणाम
jantaserishta.com
26 April 2024 12:17 PM IST

x
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया का परिणाम जात-पात, धर्म-मजहब की राजनीति को समाप्त करेगा।
पूर्व सांसद पप्पू यादव मध्य विद्यालय पूर्णियाँ कोर्ट पश्चिम भाग मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्णिया का परिणाम जात-पात, धर्म-मजहब की राजनीति को समाप्त करेगा। उन्होंने कहा कि यह परिणाम सीमांचल और कोसी का इतिहास लिखेगा।
वोट डालने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पूर्णिया को देख रहा है। पीएम, सीएम, विपक्ष एक व्यक्ति पप्पू यादव को समाप्त करने में लगा है। यहां के मुद्दे के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यहां मुद्दा बस पूर्णिया के बेटे का है। यहां मुख्य मुद्दा पप्पू यादव को हटाने का है।
उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। इशारों ही इशारों में राजद नेता तेजस्वी यादव को 'छोटा राजा ' बताते हुए कहा कि उन्होंने एनडीए को वोट देने तक की बात कही है। उन्होंने पप्पू यादव को समाप्त करने की कोशिश की। यह चुनाव परिणाम संस्कृति का इतिहास लिखेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा पर पप्पू यादव ने कहा कि उनका स्वागत है। वे देश के पीएम हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विकास की बात करनी चाहिए।
Tagsवोटपप्पू यादवबिहारलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024VotePappu YadavBiharLok Sabha ElectionLok Sabha Election 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





