भारत

Bulli Bai के बाद Telegram पर मिला हिंदू महिलाओं को टारगेट वाला आपत्तिजनक चैनल, केंद्र सरकार ने लिया एक्‍शन

jantaserishta.com
5 Jan 2022 1:20 PM IST
Bulli Bai के बाद Telegram पर मिला हिंदू महिलाओं को टारगेट वाला आपत्तिजनक चैनल, केंद्र सरकार ने लिया एक्‍शन
x

Telegram channel targeted Hindu women: अब हिंदू महिलाओं को अश्लील फोटोज के जरिए टार्गेट करने के एक मामले का खुलासा हुआ है. दिल्‍ली पुलिस अब इस मामले में आधिकारिक शिकायत का इंतजार कर रही है. जिसके बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज हो सकेगी. आईटी मिनिस्‍टर अश्विनी वैष्‍णव ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी.

उन्‍होंने कहा कि टेलीग्राम चैनल को ब्‍लाॅक कर दिया गया है. वह पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाकर रख रहे हैं. दरअसल, पिछले साल जून से टेलीग्राम और दूसरे सोशल मीडिया एप और चैनल पर अश्‍लील कंटेट को भेजा जा रहा था.
दरअसल, इस मामले में अंशुल सक्‍सेना नाम के एक यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा था कि एक टेलीग्राम चैनल हिंदू महिलाओं को निशाना बना रहा था. ये टेलीग्राम चैनल जून 2021 में बनाया गया था. उनके इस ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए मीरा मोहंती नाम के यूजर ने आईटी मिनिस्‍टर Ashwini Vaishnaw को टैग किया था. जिसके बाद उन्‍होंने इस मामले में एक्‍शन की बात कही है. उन्‍होंने कहा कि इस चैनल को ब्‍लॉक कर दिया गया है. राज्‍य की पुलिस को इस बारे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story