भारत
पत्नी का बेरहमी से मर्डर करने के बाद पति ने दी जान, पूरी स्टोरी जानकर पुलिस भी हैरान
jantaserishta.com
29 March 2024 10:23 AM IST

x
पुलिस कारणों की जांच कर रही है।
देहरादून: यूपी के रहने वाले एक दंपति की पूरी कहानी जानकर पुलिस भी दंग रह गई। पति ने पहले अपनी पत्नी को खौफनाक मौत दी। पत्नी का बेरहमी से मर्डर करने के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली है। पत्नी संग किराए पर रहने वाले लखीमपुर खीरी, यूपी निवासी युवक ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की।
इसके बाद खुद हरिद्वार के लक्सर पहुंचकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। वहां पति का शव मिला तो पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा। इस दौरान देहरादून में इनके कमरे पर रिश्तेदार पहुंचे तो पत्नी की हत्या का पता लगा। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि चकशाह नगर, नेहरू कॉलोनी में ज्ञान प्रकाश निवासी निघासन जिला लखीमपुर खीरी किराये पर रहता था। गुरुवार शाम लक्सर में रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से लखीमपुर में संपर्क साधा। इस दौरान पता लगा कि वह दून में पत्नी समेत किराये पर रहता था।
यहां किराये के कमरे पर ज्ञान के फूफा बलराम पहुंचे। उन्होंने देखा तो कमरे पर बाहर से ताला लटका था। ताला तोड़कर देखा तो अंदर ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी उम्र 28 वर्ष मृत पड़ी थी। उसके गले पर अंगुलियों के निशान थे। संभावना जताई कि ज्ञान ने पहले पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली।
एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि बलराम की तहरीर पर ज्ञान प्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्ञान प्रकाश यहां रहकर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को सात वर्ष हो चुके थे। इनका कोई बच्चा नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों में अक्सर विवाद होता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





