भारत

बीजेपी की बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी का मेगा रोड शो, लोगों का उमड़ा सैलाब, देखें वीडियो

jantaserishta.com
11 March 2022 11:53 AM IST
बीजेपी की बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी का मेगा रोड शो, लोगों का उमड़ा सैलाब, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: अहमदाबाद. बीजेपी को यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में शानदार जीत मिली है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे. पीएम मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो किया.

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में एयरपोर्ट से बीजेपी दफ्तर तक रोड शो किया. यह रोड शो सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट-एयरपोर्ट से इन्दिरा ब्रिज सर्कल होते हुए भाट सर्कल से श्री कमलम तक निकाला गया.
पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे. यहां पीएम मोदी गुजरात पंचायत महासम्मेलन को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी 12 मार्च को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) की इमारत को राष्ट्र को सौपेंगे. इतना ही नहीं पीएम मोदी RRU के पहले दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे.
'गुजरात पंचायत महासम्मेलन : अपनू गाम, अपनू गौरव' में राज्य के पंचायती राज संस्थानों के तीनों स्तरों से 1 लाख से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे. इसके बाद पीएम मोदी यहां खेल महाकुंभ का उद्घाटन भी करेंगे.
पीएम मोदी बीजेपी दफ्तर में सांसदों, विधायकों और प्रदेश संगठन के अधिकारियों को संबोधित करेंगे. यहां से पीएम मोदी गांधीनगर में राजभवन पहुंचेंगे. शाम को वे अहमदाबाद में जीएमडीसी ग्राउंड में गुजरात पंचायत महा-सम्मेलन में शामिल होंगे. यहां उनका संबोधन भी होगा.
पीएम मोदी शाम छह से 7.15 बजे तक सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में शामिल होंगे.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story