भारत
भाजपा सांसद गौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा...चुनावी दायित्व से मुक्त करने की मांग
jantaserishta.com
2 March 2024 3:34 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: पूर्व मंत्री और हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जयंत सिन्हा ने आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई और कहा कि वह अपना पूरा ध्यान भारत तथा पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने पर केन्द्रित करना चाहते हैं। सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से ‘‘प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों’’ से उन्हें मुक्त करने का ‘अनुरोध’ किया है ताकि वह अपना पूरा ध्यान भारत और पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने पर केन्द्रित कर सकें।
उन्होंने कहा,‘‘ यकीनन मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा।’’ भाजपा नेता ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे पिछले दस वर्षों में भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला। इसके अलावा मुझे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, माननीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व ने कई अवसर दिए। सभी का हृदय से आभार। जय हिन्द।’’
जयंत सिन्हा से पहले दिल्ली से भाजपा सासंद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। गौतम गंभीर ने कहा कि वह राजनीति से विदा लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से रिक्वेस्ट की है। गंभीर ने शनिवार को एक्स पर लिखा, "मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी को धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द!"
Tagsजयंत सिन्हाबीजेपीलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024Jayant SinhaBJPLok Sabha ElectionLok Sabha Election 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





