भारत

परीक्षा में 'AI' की मदद लेने का लगा दाग, तो छात्रा ने चुन लिया मौत का रास्ता

jantaserishta.com
27 Dec 2025 11:59 AM IST
परीक्षा में AI की मदद लेने का लगा दाग, तो छात्रा ने चुन लिया मौत का रास्ता
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 16 साल की कक्षा 10 की छात्रा द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है. घटना 23 तारीख की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा पर AI आधारित टूल्स के इस्तेमाल का आरोप लगा था. आरोप है कि परीक्षा के समय उसका मोबाइल फोन पकड़ा गया, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे बुलाकर पूछताछ की.
छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने उनकी बेटी को सबके सामने अपमानित किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे वह तनाव में आ गई. पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.
वहीं स्कूल प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज किया है. स्कूल का कहना है कि CBSE नियमों के तहत मोबाइल जब्त किया गया था और छात्रा को केवल सख्त चेतावनी दी गई. प्रिंसिपल के अनुसार, बातचीत संक्षिप्त थी और किसी तरह की बदसलूकी नहीं हुई. पुलिस ने बताया कि स्कूल ने CCTV फुटेज सौंप दी है और मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story