भारत

BIG BREAKING: पद संभालने के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया साफ संदेश

jantaserishta.com
11 Jun 2024 11:35 AM IST
BIG BREAKING: पद संभालने के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया साफ संदेश
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की बागडोर संभाल ली है. लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत और लगातार तीसरी बार ये पद संभालने पर पीएम मोदी को देश-दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बाद अब उनके बड़े भाई नवाज शरीफ ने भी मोदी को बधाई दी है.
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने बधाई देते हुए कहा कि तीसरी बार पद्भार संभालने पर मोदी जी को मेरी हार्दिक बधाई. हालिया चुनावों में आपकी पार्टी की जीत से आपके नेतृत्व में लोगों के विश्वास का पता चलता है. आइए, नफरत को उम्मीद से खत्म कर दें और दक्षिण एशिया के दो अरब लोगों के भाग्य को चमकाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं.
नवाज शरीफ के इस बधाई संदेश पर पीएम मोदी ने आभार जताते हुए कहा कि नवाज शरीफ आपके संदेश की सराहना करता हूं. भारत के लोग हमेशा शांति, सुरक्षा और प्रगतिशील विचारों के लिए खड़े रहे हैं. हमारे लोगों की भलाई और सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता बनी रहेगी.
पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अब तक जवाहरलाल नेहरू ही एकमात्र प्रधानमंत्री थे, जो लगातार तीन बार सत्ता में आए थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story