भारत

BIG BREAKING: अमृतसर के बाद अब निजामपुर में बेअदबी का मामला, पंजाब का माहौल गर्म

jantaserishta.com
19 Dec 2021 10:37 AM IST
BIG BREAKING: अमृतसर के बाद अब निजामपुर में बेअदबी का मामला, पंजाब का माहौल गर्म
x

नई दिल्ली: सिख धर्म के सबसे बड़े केंद्र अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में शनिवार शाम श्री गुरु ग्रंथ साहिब को अपवित्र करने की कोशिश हुई। बेअदबी मानते हुए सेवादारों ने आरोपी युवक को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद अमृतसर समेत पूरे पंजाब में माहौल गर्म है। इस बीच, पंजाब के ही कपूरथला जिले के गांव निजामपुर में निशान साहिब की बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, निजामपुर में रविवार तड़के एक नौजवान ने गुरुद्वारा साहिब में लगे निशान साहिब की बेअदबी करने की कोशिश की। गांव की संगतों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। युवक ने खुद को दिल्ली का निवासी बताया है। आगे पूछताच जारी है। इसका भी वीडियो वायरल हो रहा है। गांव निजामपुर की संगत ने सिख कौम को अपील की है कि अपने अपने गांवों के गुरु घरों में पहरा लगाए। चुनावों दौरान ऐसी ओर भी घटनाएओं हो सकती है। हमने कानून को भी अपने हाथ में नही लेना लेकिन बेअदबी करने वालो को भी बख्शा नही जाएगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story