भारत
भारी मशक्कत के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में तय किए तीन उम्मीदवार
jantaserishta.com
6 April 2024 1:52 PM IST

x
भोपाल: कांग्रेस के भीतर चली भारी कशमकश के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश के तीन उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए। ये तीनों उम्मीदवार पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
कांग्रेस ने ग्वालियर से प्रवीण पाठक, मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार और खंडवा से नरेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया है। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं। इनमें से 28 सीटें कांग्रेस के खाते में है। एक सीट आपसी समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को गई है।
कांग्रेस ने अब सभी 28 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। तीन सीटों के लिए काफी खींचतान चल रही थी और उम्मीदवारों का फैसला नहीं हो पा रहा था। आखिरकार शनिवार को शेष तीनों उम्मीदवारों के नाम का फैसला हो गया। वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का खजुराहो संसदीय क्षेत्र से नामांकन निरस्त हो गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





